भूस्खलन बिना किसी चेतावनी के हो सकता है। वे अक्सर भारी बारिश, भूकंप और, कुछ मामलों में, मानव गतिविधि से पैदा होते हैं। पता करें कि भूस्खलन से पहले, उसके दौरान और बाद में क्या करना चाहिए।

भूस्खलनों के प्रभाव को कम करें

जाँच करें कि क्या आपके इलाके में भूस्खलन का खतरा हो सकता है। भूस्खलन की संभावना वाले इलाकों में निम्न इलाके शामिल हैं:

  • मौजूदा पुराने भूस्खलन
  • सीधी खड़ी ढलानें
  • खड़ी ढलानों पर जल निकासी चैनल
  • पानी की धाराएँ और नदी के किनारे, या
  • तटीय चट्टानें।

अपनी बीमा योजना की नियमित समीक्षा करें। यदि आप किसी आपदा में नुकसान उठाते हैं तो अपने पैरों पर फिर से खड़े होने में आपकी मदद के लिए अपने घर और सामग्री के लिए बीमा कवर का होना महत्वपूर्ण है।

आंतरिक लिंक
A house

हम आपदाओं की भविष्यवाणी तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम उनके लिए तैयारी कर सकते हैं। शुरू करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक अपने घर के साथ शुरू करना है। पता लगाएं कि आप अपने घर को सुरक्षित बनाने के लिए क्या कर सकते हैं और आपको नियमित रूप से अपने बीमे की जांच क्यों करनी चाहिए।

भूस्खलन से पहले तैयारी करें

अपने घर-परिवार को तैयार करें विचार करें कि आपको जरूरत की किन चीजों की आवश्यकता हो सकती है और एक साथ मिल कर योजना बनाएं।

आपका स्थानीय नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन समूह आपको बता सकता है कि क्या आपके क्षेत्र में पहले भूस्खलन हुआ है।

चेतावनी के संकेतों को जानें ताकि आप उन्हें देखते ही तुरंत कार्रवाई कर सकें। अपनी संपत्ति की नियमित रूप से जाँच करें, विशेष रूप से लंबे समय तक सूखे समय, भूकंप या भारी वर्षा के बाद। देखें:

  • छोटी फिसलन, चट्टानों का गिरना और ढलानों के तल पर धंसना
  • फंसने या चिपकने वाले दरवाजे और खिड़की के फ्रेम
  • दरार जहां फ्रेम ठीक से फिट नहीं हो रहे हैं
  • बाहरी फिक्सचर्स (जुड़नार) जैसे कि सीढ़ियाँ, डेक और बरामदे का घर के बाकी हिस्सों से दूर खिसकना या झुकना
  • जमीन, सड़क, फुटपाथ, रुकाव वाली दीवारें और अन्य कठोर सतहों पर नई दरारें या उभार; और
  • झुकते हुए पेड़, रिटेनिंग वाल्स (रुकाव वाली दीवारें) या फेंस

वाहन चलाते समय सतर्क रहें, खासकर जहां सड़क के किनारे तटबंध हों। ढह गए फुटपाथ, कीचड़ और गिरी हुई चट्टानों के लिए सड़क पर नजर रखें।

आंतरिक लिंक
Hands marking off a checklist

किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपने whānau (परिवार) के साथ मिलकर एक योजना बनाएं। उन चीजों के बारे में सोचें जिनकी आपको हर दिन जरूरत होती है और यदि आपके पास वह नहीं हो तो आप क्या करेंगे।

आंतरिक लिंक
Emergency supplies on some pantry shelves

किसी आपात स्थिति में आप तीन दिन या उससे अधिक समय तक घर में फंसे रह सकते हैं। आपका घर तो पहले से ही रोजमर्रा की चीजों के रूप में आपातकालीन चीजों से भरा हुआ है। यह पता लगाएं कि आपको किन चीजों की जरूरत है और संकट से उबरने के लिए एक योजना बनाएं।

बाहरी लिंक
Civil Defence logo

अपने स्थानीय नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन (CDEM) समूह का पता लगाएं।

भूस्खलन के दौरान या अगर आपको लगता है कि भूस्खलन होने वाला है, तो क्या करें

भूस्खलन के रास्ते से जल्दी से हट जाएं।

अगर आपका घर या आप जिस इमारत में हैं, वह खतरे में हो तो उसे खाली कर दें — यदि आप जल्दी से कर सकते हैं तो अपना ग्रैब बैग और पालतू जानवरों को अपने साथ ले जाएं।

पड़ोसियों को चेतावनी दें और यदि आप कर सकते हैं तो दूसरों की मदद करें।

आपातकालीन सेवाओं और अपनी लोकल काउंसिल (स्थानीय परिषद) से संपर्क करें।

भूस्खलन के बाद क्या करें

भविष्य में भूस्खलन के लिए सतर्क रहें।

भूस्खलन क्षेत्र से तब तक दूर रहें जब तक कि इसकी ठीक से जाँच न हो जाए और अधिकारी सब ठीक है, का संकेतन कर दें।

टूटी हुई यूटीलिटी (उपयोगिता) लाइनों की सूचना उपयुक्त अधिकारियों को दें।

जितनी जल्दी हो सके क्षतिग्रस्त जमीन को फिर से रोपित करें। ग्राउंड कवर के नुकसान के कारण होने वाले क्षरण से अचानक बाढ़ आ सकती है।

यदि आप कर सकते हैं तो दूसरों की मदद करें, खासकर ऐसे लोग जिन्हें अतिरिक्त सहायता की जरूरत हो सकती है।

यदि आपकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है

  • ऐसा कुछ भी न करें जिससे आपकी सुरक्षा को खतरा हो या आपकी संपत्ति को अधिक नुकसान हो।
  • जितनी जल्दी हो सके अपनी बीमा कंपनी से संपर्क करें।
  • यदि आप किराए की संपत्ति में रहते हैं, तो अपने मकान मालिक और अपनी कॉटेंट (घर का सामान) बीमा कंपनी से संपर्क करें।
  • किसी भी नुकसान की तस्वीरें लें। यह आपके दावे के असैसमेंट (आकलन) में तेजी लाने में मदद करेगा।

खतरों के प्रकार

न्यूज़ीलैंड में हमारे यहाँ बहुत सारे प्राकृतिक खतरे हैं। पता करें कि हर प्रकार की आपात स्थिति से पहले, उसके दौरान और बाद में क्या करना चाहिए।